रांची:- 28 दिसम्बर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
एआईसीसी के महासचिव के0सी0 वेणुगोपाल ने राज्य एवं जिला मुख्यालयों में 28 दिसम्बर को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने, जिसमें सभी पदाधिकारियों, सांसदो, विधायकों को समारोह में भाग लेने का निर्देश दिया है. साथ ही तिरंगा यात्रा एवं इस तरह के अन्य अभिनव अभियान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित किया जाना है. किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ हमारे किसान हक की लडाई लड़ रहे हैं, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, उनकी एकजुटता को बनाये रखने हेतु उसी दिन सोशल मीडिया विभाग को भी ‘‘सेल्फी विथ तिरंगा’’ अभियान आयोजित करना है.
उक्त पत्र के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से अनुरोध है कि तिरंगा यात्रा एवं अन्य अभिनव अभियान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर (फेसबुक, ट्यिटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब ) के माध्यम से निश्चित रूप से पोस्ट करेंगे. सभी जिलाध्यक्षों से विशेष रूप से अनुरोध है कि 28 दिसम्बर कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को जिला, प्रख्ांड एवं बूथ स्तर पर आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे.

