नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.
मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनकी (राहुल गांधी) बेवकूफियों की वजह से इनकी पार्टी वेंटिलेटर पर चली गई है. और इनका अहंकार एक्सीलेटर पर है. कभी ये अर्थशास्त्री बन जाते हैं तो कभी वैज्ञानिक और कभी देश की अर्थव्यवस्था पर ज्ञान देने लगते हैं.
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल रविवार को आने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया था. राहुल गांधी ने लिखा था कि 2426 कंपिनयों ने लोगों की बचत के 1.47 लाख करोड़ रुपये बैंक से लूट लिए. क्या ये सरकार लूट की तहक़ीक़ात करके दोषियों को सजा देगी? या इन्हें भी नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे फरार होगी.

