BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘अधजल गगरी छलकत जाय’ की तरह हो गई है कांग्रेस की स्थिति: नकवी

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
‘अधजल गगरी छलकत जाय’ की तरह हो गई है कांग्रेस की स्थिति: नकवी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लद्दाख में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर सोमवार को कांग्रेस एवं राहुल गांधी के हमले पर पलटवार किया.

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को यह हजम नहीं हो पा रहा है कि मौजूदा सरकार रिमोट से नहीं चलती है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह दावा भी किया कि अपने को ‘महाज्ञानी साबित करने’ की कोशिश में वह हर दिन कांगेस का बंटाधार कर रहे हैं.

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मंत्री ने रामपुर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत 92 करोड़ रूपए की लागत के “सांस्कृतिक सद्भाव मंडप” के शिलान्यास के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा.

उन्होंने आरोप लगाया, ”कांग्रेस की स्थिति ‘अधजल गगरी-छलकत जाय’ की हो गई है. उन्हें (राहुल को) ज्ञान किसी चीज का नहीं, लेकिन अपने को महाज्ञानी हर मुद्दे पर साबित करने की कोशिश में हर दिन अपनी पार्टी का ही बंटाधार कर रहे हैं.”

वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस सामंती सुरूर- सत्ता के गुरुर में अभी भी चकनाचूर है. रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया. कांग्रेस के नेता आज भी सरकार को निर्देश-आदेश देते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीबों के कल्याण, किसानों के हित में उनकी सोंच-समझ के हिसाब से काम किया जाए.”

उन्होंने कहा, ”वो हजम नहीं कर पा रहे हैं कि आज वो सरकार नहीं है जिसे वो रिमोट से चलाते थे. आज देश के सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो देश के सम्मान-सुरक्षा एवं गरीबों की समृद्धि के लिए मजबूती से काम कर रही है. मोदी सरकार ‘समावेशी-सर्वस्पर्शी विकास’ के संकल्प से सराबोर सरकार है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बर्खास्त इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा से होगी पूछताछ, अदालत ने दी पुलिस रिमांड की मंजूरी

Next Post

डीजल, पेट्रोल के बढ़ते कीमत के विरोध में सौंपा गया राज्यव्यापी विरोध पत्रक

Next Post
डीजल, पेट्रोल के बढ़ते कीमत के विरोध में सौंपा गया राज्यव्यापी विरोध पत्रक

डीजल, पेट्रोल के बढ़ते कीमत के विरोध में सौंपा गया राज्यव्यापी विरोध पत्रक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d