BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने वर्षों से की हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in समाचार
कांग्रेस ने वर्षों से की हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

कांग्रेस ने वर्षों से हिन्दू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद व आतंकवाद को बढ़ावा दियाः अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • झारखंड में एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार

  • सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक लायी तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया

  • मेघालय की समस्या का समाधान बड़ा दिन के बाद करेंगे

  • असम व नॉर्थ ईस्ट में हिंसा को बढ़ावा दे रही है कांग्रेस

  • जिन युवाओं पर कांग्रेस की सरकार में गोली चलवाई उसके साथ हेमंत सोरेन ने हाथ मिलाया

  • मोदी व रघुवर दास की सरकार ने नक्सलियों को जमीन में 20 फीट नीचे गाड़ दिया

  • मौनी बाबा के रहते आमलिया जमालिया भारत में घुस जाते थे

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से हिंदू-मुसलमान की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती आई है. आतंकवाद को कठोर तरीके से नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री आकर रोकता है तो उसमें उनको तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति दिखाई पड़ती है.

विपक्षी नॉर्थ ईस्ट में आग लगाने में पड़े हैं. मैं असम और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के भाई बहनों को कहना चाहते हैं कि उनकी भाषा, संस्कृति, सामाजिक पहचान और उनके राजनीतिक अधिकार अक्षुण्ण रहेंगे. सरकार अभी नागरिकता संशोधन विधेयक लायी तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया.

बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने वाले शरणार्थी वर्षों से नरक की जिंदगी जी रहे है, उन्हें बड़ी रहम मिलेगी. अमित शाह शनिवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

राजनीतिक लाभ के लिए बना है महागठबंधन

अमित शाह ने कहा कि मेघालय की समस्या का समाधान बड़ा दिन के बाद करेंगे. संगमा से उनकी बातचीत हुई है. गृहमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह असम व नॉर्थ ईस्ट में हिंसा को बढ़ावा दे रही है.

उन्होंने कहा कि पारसनाथ में 23 जैन तीर्थकरों की मोक्ष भूमि हैं. सिद्धो कानू को नमन करते हुए कहा कि एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी. झारखंड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए वोट दीजिये. महागठबंधन राजनीतिक लाभ के लिए बना है. अलग राज्य की लड़ाई में जिन युवाओं पर कांग्रेस की सरकार में गोली चलवाई उसके साथ हेमंत सोरेन ने हाथ मिलाया.

झारखंड को भाजपा ने बनाया और नरेंद्र मोदी व रघुवर दास की सरकार ने नक्सलियों को जमीन में 20 फीट नीचे गाड़ दिया. नक्सल को भाजपा ही रोक सकती है. कांग्रेस व झामुमो नक्सली को नहीं रोक सकते हैं, गिरिडीह में विकास के अनेक काम हुए हैं. बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया. कांग्रेस ने सता में रहते हुए गरीबों के लिए शौचालय नहीं बनाया. गिरिडीह में 45 हजार से अधिक शौचालय निर्माण कराया.

केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि सोनिया व राहुल गांधी की सरकार ने उनका विकास नहीं किया. पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ायेंगे. आदिवासी का आरक्षण बिना कम किये पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ेगा.

अमित शाह ने ये भी कहा

अमित शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा का स्मारक हेमंत सोरेन ने नहीं बनाया. वह काम भी भाजपा ने किया. देवघर में एम्स बन रहा है. सिंदरी का कारखाना खुलवाया.

सोनिया व राहुल गांधी की पार्टी की सरकार में झारखंड को 55 हजार 200 करोड़ रु दिया. भाजपा ने 3 लाख करोड़ से अधिक दिया.

भाजपा को आपने 11 सीटे दी और मोदी ने एक झटके में धारा 370 हटा दिया. अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर बनेगा.

देश की सीमा कांग्रेस के राज में असुरक्षित था. मौनी बाबा के रहते आमलिया जमालिया भारत में घुस जाते थे. राहुल कहते हैं कि झारखंड का कश्मीर से क्या लेना देना.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गंगा पर PM मोदी का राज्य सरकारों के साथ मंथन

Next Post

चौथे चरण में 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Next Post
चौथे चरण में 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

चौथे चरण में 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d