BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस ने कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने जन मुद्दों को लेकर कई कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तिथियों की घोषणा की है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर 2020 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई जाएगी. केन्द्र सरकार के किसान विरोधी और मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ हर जिला मुख्यालय पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे के बीच सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा .

5 नवंबर 2020 को पार्टी महिला और दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस के रूप में आयोजित करेगी. 5 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 10 बजे  से 2 बजे के बीच हाथरस रेप पीड़िता के बाल्मीकि परिवार की दुर्दशा और दलितों के खिलाफ देशभर में बार-बार हो रहे अत्याचारों को उजागर किया जाएगा, साथ ही नरेंद्र मोदी के शासनकाल में महिलाएं एवं दलित होना किस प्रकार असुरक्षित हैं, इसपर भी चर्चा की जाएगी.

आलोक दूबे, किशोर शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि तीन कृषि बिल को पास किए जाने के विरोध में 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले हस्ताक्षर अभियान की तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी गई है, हस्ताक्षर अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 5000 हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे और वह सभी हस्ताक्षर प्रदेश के प्रभारी आरपीएन सिंह को 10 नवंबर को सौंपे जाऐंगे और देश भर से एकत्रित 2 करोड़ हस्ताक्षर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा आदरणीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा.

14 नवंबर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 131 वीं जयंती है, लेकिन दिवाली का त्यौहार भी उसी दिन पड़ता है इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने निर्णय लिया है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती की पूर्व संध्या पर 13 नवंबर को प्रत्येक राज्य मुख्यालयों पर नेहरू वादी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण को लेकर एक संगोष्ठी किए जाएंगे, जिसमें पार्टी नेताओं के अलावा विभिन्न विचारकों, लेखकों, प्रोफेसरों और नेहरू वादी विचार से जुड़े अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के इस संगोष्ठी में व्याख्यान होंगे, जिसमें समग्र समाज और संस्थानों के निर्माण में आधुनिक भारत के प्रणेता, भारत के उदार समावेशी और समग्र मूल्यों को लेकर नेहरू के कार्यों पर व्याख्यान होंगे.

14 नवंबर 2020 को पंडित नेहरू द्वारा निर्मित आत्मनिर्भर भारत स्पीक अप फॉर पीएसयूएस की रक्षा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड किए जाएंगे, किस प्रकार प्रधानमंत्री देश की सभी संस्थानों का प्राइवेटाइजेशन कर रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ताओं ने बताया 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच राहुल गांधी ने जिस तरह से पंजाब और हरियाणा में खेत बचाओ यात्रा का नेतृत्व किया था उसी प्रकार कृषि और किसानों की इस लड़ाई को जारी रखते हुए प्रदेश मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली आयोजित की जाएगी एवं खेती बचाओ यात्रा निकाली जाएगी, इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के विधायक, मंत्री, सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण शामिल होंगे और इसे व्यापक रूप से सफल बनाऐंगे. उपरोक्त सभी कार्यक्रम एक साथ पूरे देश में आयोजित किए जाऐंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Next Post

बेरमो उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने संभाली जिम्मेवारी

Next Post
कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे

बेरमो उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने संभाली जिम्मेवारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d