BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समारोह में होंगे शामिल

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समारोह में होंगे शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि पार्टी के झारखंड प्रभारी आर0पी0एन0 सिंह 29 दिसंबर को गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर राजधानी रांची में आयेजित होने वाले मुख्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए रांची आ रहे है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान पार्टी प्रभारी संगठनात्मक मुद्दों पर पार्टी नेताओं, विधायकों और सांसदों तथा कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. इस दौरान वे संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही एक वर्ष के कार्यकाल में घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाने की दिशा में हुए कामकाज की भी समीक्षा करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह राज्य में गठबंधन सरकार गठन के बाद से लगातार संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाने का काम करते रहे. पिछले नौ महीने के कोरोना संक्रमण काल में भी वे लगातार वर्चुअल मीटिंग कर पार्टी द्वारा लॉकडाउन में गरीबों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य जरुरतमंद परिवारों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यां की समीक्षा करते रहे. इस दौरान वे एक बार रांची भी आये और पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं और विधायकों से अलग-अलग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने का काम किया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ही लॉकडाउन में प्रदेश कांग्रेस कोविड-19 राहत एवं निगरानी समिति द्वारा लाखों लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया. वहीं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गनिर्देशन में सरकार द्वारा हर जरूरतमंद परिवार को अनाज की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टेस्ट की सुविधा और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करायी. इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निर्देशन में मनरेगा और ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रवासी मजदूरों और गांव में रहने वाले श्रमिकों को गांव-पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया गया. इसके अलावा कृषि मंत्री बादल के नेतृत्व में राज्य में किसानों के हित में जो ऐतिहासिक कार्यां की शुरुआत की गयी है, उन सबके पीछे कहीं न कहीं पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह का मार्ग-निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

माओवादियों का नापाक मंसूबा विफल, 22 केन बम बरामद

Next Post

आजसू पार्टी का विश्वासघात दिवस आज, तैयारियां पूरी

Next Post
केंद्रीय समिति की बैठक की तैयारी पूरी

आजसू पार्टी का विश्वासघात दिवस आज, तैयारियां पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d