BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवसरवादी राजनीति और मानसिक दिवालियेपन की शिकार है कांग्रेस: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता पीएम का संदेश घरों तक पहुंचाएं
Share on FacebookShare on Twitter

असम: असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कई लोग राजनीतिक कार्यकर्ता या नेता होते हैं और कुछ राजनीतिक सैलानी होते हैं. ये राजनीति में चुनाव के वक्त घूमने आते हैं. राहुल गांधी भी राजनीतिक सैलानी की तरह आए और चाय बागान का फोटो लगाया. लेकिन वो चाय के बागान असम के नहीं थे बल्कि ताइवान और श्रीलंका के थे.

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियेपन और अवसरवादी राजनीति में घिर चुकी है. कांग्रेस का वैचारिक पृष्ठभूमि पर मानसिक दिवालियापन हो चुका है. नड्डा ने कहा कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता या नेता होते हैं, और कुछ राजनीतिक सैलानी होते हैं. ये राजनीति में, चुनाव के वक्त घूमने आते हैं. राहुल गांधी भी राजनीतिक सैलानी की तरह आए और चाय बागान का फोटो लगाया. लेकिन वो चाय बागान ताइवान और श्रीलंका के थे.

उन्होंने कहा कि आजकल चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है. कोई मंदिर जा रहा है, पिछले 50 साल में मंदिर नहीं गए, अब जा रहे हैं. कोई चंडीपाठ कर रहा है, बंगाल में ममता दीदी को पहले कभी जरूरत नहीं पड़ी लेकिन अब चंडीपाठ कर रही हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1,000 करोड़ रुपये चाय बागानों के लिए दिए हैं. ये धनराशि बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य पर खर्च होगा. चाय बागान पर जो पक्की सड़कें हैं, वो भी असम की भाजपा सरकार ने बनाई है.

उन्होंने कहा कि असम के लिए हमारे 10 संकल्प हैं. बाढ़ के प्रकोप से हम यहां के लोगों को निजात दिलाएंगे. अरुण उदय के तहत अब हम 3,000 रुपये 30 लाख बहनों को देंगे. 2.5 लाख रुपये नामघरों के लिए दिए जाएंगे. बेटियों की शिक्षा मुफ्त होगी. 8वीं कक्षा के बाद बेटियों को साइकिल दी जाएगी.

नड्डा ने आगे कहा कि पिछले 50 साल में बोडो समस्या के चलते हजारों लोग हताहत हुए, पुलिस के हजारों लोग मारे गए. लेकिन मोदी जी की इच्छाशक्ति और अमित शाह जी की रणनीति ने बोडो एकॉर्ड कराकर जहां असम की अस्मिता को सुरक्षित रखा, वहीं बोडो समस्या को हमेशा के लिए सुलझा दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जब गुजरात जल रहा था, तब भाजपा के साथ थी दीदी: ओवैसी

Next Post

साइबर ठगों ने उड़ा लिए 50 हजार रुपये

Next Post
साइबर ठगों ने उड़ा लिए 50 हजार रुपये

साइबर ठगों ने उड़ा लिए 50 हजार रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d