धनबाद: बीजेपी के चुनावी कार्यालय में आज बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव पहुंचे. इस मौके पर धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राज सिन्हा, जिला अध्य्क्ष चंद्रशेखर सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि केंद्र और राज्य में सरकार ने काम किया है इसलिए जनता उन्हें फिर से चुन कर भेजेगी.
कांग्रेस पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि भष्ट्राचार की जननी और नानी है. कांग्रेस के कार्यकाल में भष्ट्राचार की सीमा लांघ गई थी. साथ ही आज हुए झारखंड में 13 सीटों सम्पन हुए मतदान पर नन्द किशोर ने कहा की बीजेपी सभी 13 सीट जीत रही है. साथ कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहरने की घटना पर कहा की ये काफी निंदात्मक है.

