संवाददाता
रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में और झारखंड में भ्रष्टाचार की जननी रही है कॉन्ग्रेस। बरनवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश में अनेक प्रकार के घोटाले करने का इतिहास रहा है । कांग्रेस के बड़े नेता केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने जैसा नाटक करने का प्रयास किया, भागने का प्रयास किया, देश के इंटेलिजेंस को धोखा देने का काम किया । एक अपराधी की तरह छिपना, भागना और पुलिस को चकमा देना इससे साफ जाहिर है कि पी चिदंबरम, बेटा कार्तिक चिदंबरम सब मिलकर देश के खजाना को लूटने और डुबोने का काम किया और उस पर तुर्रा यह की कॉन्ग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है उनको निर्दोष बता रही है जबकि कांग्रेस को तुरंत चिदंबरम को कांग्रेस से बाहर करना चाहिए।
यह निंदनीय ही नहीं कांग्रेस के लिए सोचनीय भी है। क्या कांग्रेस का एकमात्र चरित्र रह गया है कि जहां भी मौका मिले भ्रष्टाचार करो, देश का पैसा लूटो और जब पुलिस की दबिश बढ़े तो छिप जाओ, भाग जाओ और पुलिस को धोखा देने का काम करो ।
बरनवाल ने यह भी कहा कि झारखंड में भी जैसे ही कांग्रेस को मौका मिला उन्होंने मधु कोड़ा की सरकार बनाकर झारखंड जैसे गरीब प्रदेश का 4000 करोड़ का घोटाला करने का भी इतिहास कांग्रेस के नाम है।
बर्णवाल ने कहा कि मधु कोड़ा के माध्यम से कांग्रेस ने झारखंड को लूटा खसोटा और गरीबों के पैसे से ऐस मौज किया। जिसके फल स्वरूप जनता ने चुनाव में करारा जवाब देकर लोकसभा में विपक्ष बनने लायक भी नहीं छोड़ा।

