BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, राहुल गांधी देश की जनता से मांगे माफी : सीएम

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in समाचार
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, राहुल गांधी देश की जनता से मांगे माफी : सीएम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सीएम रघुवर दास ने कहा कि राफेल मामले पर कांग्रेस द्वारा चुनावी लाभ उठाने, भारत की जनता की आंखों में धूल झोंकने एवं भारतीय सेना का मनोबल नीचा करने का जो प्रयास किया गया, उस पर राहुल गांधी को देश की जनता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए. सीएम गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि राफेल खरीद के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में पारित आदेश जिसके द्वारा केंद्र सरकार को क्लीन चिट दी गई थी, उस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए केंद्र सरकार पर जांच कराने की प्रार्थना की गई थी पर सर्वोच्च न्यायालय ने पुनर्विचार याचिका की पूर्ण सुनवाई के उपरांत अपने पूर्व आदेश को बहाल रखा तथा पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता कि इस मामले में किसी तरह की जांच की जानी चाहिए.

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट होता है की कांग्रेस जब शासन में थी तो काले कारनामे तथा घोटाले करती रही और जब शासन से बाहर रही तो झूठ एवं प्रपंच का पहाड़ बना कर फिर से शासन हथियाने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से क्लीन चिट देकर मोदी सरकार में जनता के भरोसे पर मुहर लगाई है और ऐसे लोगों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने राष्ट्र हित को दरकिनार कर अपनी निजी राजनीति एवं स्वार्थ को साधने के लिए इस प्रकार का आधारहीन एवं द्वेषपूर्ण आरोप लगाया था.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोला और हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया जिससे भारत की विदेशों में भी साख घटी इसलिए आज राहुल गांधी को सामने आकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में स्थिरता स्थापित की है और हमारी पहचान पारदर्शिता एवं गुड गवर्नेंस है.

पिछले पांच वर्षों में आमजनों के लिए प्रतिबद्धता से हमारी सरकार ने जो कार्य किये हैं एवं जनकल्याकारी योजनाओं को जिस प्रकार धरातल पर उतारा है, उसे लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी तथा 65 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीमावर्ती और संवदेनशील क्षेत्रों पर ख़ास नज़र रखेगी पुलिस : अरविंद कुमार

Next Post

हुसैनाबाद में भाजपा ने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन देने का किया ऐलान

Next Post
हुसैनाबाद में भाजपा ने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन देने का किया ऐलान

हुसैनाबाद में भाजपा ने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन देने का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d