BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: सोमवार को महागामा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक अशोक कुमार भगत की चुनावी रैली में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महागामा विधानसभा क्षेत्र के बलबड्डा रामसुन्दर उच्च विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे.

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब की उपस्थिति इस बात को प्रमाणित करती है कि आप लोग चौथी बार विधायक अशोक कुमार भगत को चुनाव जीता कर भेजना चाहते हैं. यह होना भी चाहिए. 5 वर्ष पहले 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण किया था. मोदी जी ने सत्ता में आने के पहले और सत्ता में आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति ही बदल दी चाहे देश की हो या प्रदेश की.

70 साल से जिस चीज का इंतजार था वह 5 साल में कर दिखाया. सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति थे जिसने जम्मू कश्मीर से 370 हटाए और उस अभिशाप से मुक्ति दिलाने का काम किया. कितना परिवर्तन आ गया. यह परिवर्तन जानने -देखने और समझने की आवश्यकता है ताकि आप कांग्रेस को बता सकेंगे कि सत्ता का मतलब क्या होना चाहिए.

2014 के पहले योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिलता था. गरीबों को आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड ,रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती थी. कांग्रेस ने तो आतंकवाद और नक्सलवाद को पाला पोसा हैं, जिसकी जड़ है कांग्रेस. कांग्रेस की सरकार ,बेईमानी और भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी. केंद्र में चाहे यूपीए की सरकार रही हो, बिहार में आरजेडी की सरकार रही हो, झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार रही हो इन सबने लूटने का काम किया है. जनता के हक को लूटा है.

गरीबों, महिलाओं और किसानों के हक को लूटने का काम किया है. 2014 के पहले देश के अंदर शासन की नीतियां चेहरा देखकर बनती थी. योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत को भारी मतों से जीताने की अपील उपस्थित जनसमूह से की. सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनने हजारों की संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post

रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

Next Post
रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना कहा, बाप बेटे ने बरहेट की जनता का नहीं बल्कि अपना किया विकास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d