BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस, अंदरूनी कलह व असंतोष को संभाल नहीं पा रहा: कुणाल षाड़ंगी

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
कांग्रेस, अंदरूनी कलह व असंतोष को संभाल नहीं पा रहा: कुणाल षाड़ंगी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राजस्थान के बाद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से वित्त मंत्री बनें रामेश्वर उरांव ने राज्य में भाजपा द्वारा कथित रूप से कांग्रेसी विधायकों को प्रलोभल देकर सरकार अस्थिर करने के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को वरीय मंत्री रामेश्वर उरांव के उक्त बयान को अपरिपक्वता और अविश्वास से ओत बताते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है.

भाजपा ने कहा कि आखिर उनके ही विधायक क्यों बिकतें या टूट जाते हैं, स्वयं कांग्रेस को इसकी समीक्षा करनी चाहिए. भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका प्रतिबद्धता से निभा रही है.

उन्होंने कहा कि मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान कांग्रेस की अंदरूनी कलह और क्लेश को प्रत्यक्ष उजागर कर रहे हैं. पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मंत्री उरांव के कथित बयान से प्रथम दृष्टया यह ज्ञात होता है कि झारखंड कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है, यह वक्तव्य कांग्रेस की हताशा और अपने विधायकों पर अविश्वास का प्रतिफल है.

उन्होंने कहा कि अपनी कमजोरियों का सीधा आरोप भाजपा और केंद्र सरकार पर मढ़ देना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है. विकास कार्यों में गति ना होना, प्रशासनिक कार्यों में सामंजस्य का अभाव और अपनी राजनीतिक व्यवस्था के सुचारू रूप से ना चलने का आरोप झारखंड कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है.

उन्होंने कहा कि मंत्री रामेश्वर उरांव का बयान महज सनसनी और सुर्खियां बटोरने का अतिरिक्त कुछ भी नहीं. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मीडिया में सुर्खी बटोरने से बेहतर होता कि मंत्री उरांव प्रमाण सहित सभी विधायकों के नाम उजागर करतें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तटबंधो पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए SDM ने लिया जायजा 

Next Post
तटबंधो पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए SDM ने लिया जायजा 

तटबंधो पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए SDM ने लिया जायजा 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d