BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार कर बढ़ा दिया : सीएम

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार कर बढ़ा दिया : सीएम

Congress, JMM, RJD increased problems of Jharkhand by corruption: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी व अन्य झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य में गठबंधन की राजनीति कर, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर, यहां के संसाधनों को लूटकर, आदिवासियों को विकास की दौड़ में पीछे रखकर समस्याओं को बढ़ा दिया. राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने कभी भी स्थिर सरकार रहने नहीं दी. सत्ता पर काबिज कांग्रेस और जेएमएम के लोगों ने झारखंडवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है समस्याएं और भी जटिल हो गईं. 2014 के बाद आपने झारखंड में एक स्थिर और मजबूत सरकार दी. आपके जनादेश के बाद वर्तमान सरकार ने झारखंड के विकास को और यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भरपूर प्रयास किया. उन्हीं प्रयासों को बताने आपके समक्ष यह सेवक आया है. क्योंकि आप ही हमारे मालिक हैं. सीएम सोमवार हजारीबाग में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

वंशवाद की राजनीति को आपने नकारा, आपको नमन

सीएम ने कहा कि देश की जनता ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले कांग्रेस को नकार कर देश का नेतृत्व एक गरीब परिवार के व्यक्ति को दिया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी देश की अन्य पार्टियों ने गठबंधन बनाकर आपको भ्रमित करने की भरपूर कोशिश की लेकिन आप सभी ने विकास की राजनीति करने वाली भाजपा को 2014 से भी प्रचंड बहुमत 2019 में दिया और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ. मैं हजारीबाग की जनता को सर झुका कर नमन करता हूं. आपकी बदौलत ही केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी.

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है लक्ष्य

2014 के पूर्व जटिल हो चुकी झारखंड की समस्याओं को दूर करने का सरकार ने प्रयास किया है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के शासनकाल में राज्य के 30 लाख घर बिजली से वंचित थे. हमने इन 5 वर्ष में 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचायी. हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में सड़कों का जाल बिछा, महिलाओं को धुआं से मुक्ति देने के लिए उज्ज्वला योजना से आच्छादित किया गया. राज्य के 40 लाख परिवार योजना का लाभ ले चुके हैं, 3 लाख अन्य परिवारों को भी योजना से जल्द जोड़ा जाएगा. यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान कर आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है.

राज्य के 2 करोड़ 85 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं. मेरा अनुरोध है कि जो इस योजना का लाभ अब तक नहीं ले पाए है, वे अपना गोल्डन कार्ड निशुल्क बनवा लें और अपने परिवार को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा से सुरक्षित करें. किसानों की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से अब तक 26 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं. किसानों को योजना की पहली किस्त मिल चुकी है. दूसरी किस्त दीपावली से पूर्व किसानों को देंगे. इस तरह हर क्षेत्र में हमने कार्य करने का प्रयास किया है ताकि राज्य की जनता लाभान्वित हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होटल लैंडमार्क के विनीत कोठारी की सड़क हादसे में मौत

Next Post

सिमरिया का पीरटांड गांव, एक ही घाट पर बुझती है इंसानों और जानवरों की प्यास

Next Post
सिमरिया का पीरटांड गांव, एक ही घाट पर बुझती है इंसानों और जानवरों की प्यास

सिमरिया का पीरटांड गांव, एक ही घाट पर बुझती है इंसानों और जानवरों की प्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d