रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि पेट्रोल की कीमत तीन अंकों में 100 रुपये पहुंच जाने के कारण मध्य प्रदेश के कई पेट्रोल पंप में बिक्री को ही बंद कर देना पड़ा है,क्योंकि पेट्रोल पंप की पुरानी मशीनों में 3 डिजिट के दाम डिस्प्ले ही नहीं हो पा रहे है. कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राज्य में व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तय कर रही है और जल्द ही विचार-विमर्श के बाद राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार छठे दिन भी आज बढ़ोत्तरी की. कीमत बढ़ने की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री बंद हो गयी. प्रीमियम पेट्रोल का दाम 100 रुप्ये प्रति लीटर से ऊपर से पहुंच गया है. इस कारण पुरानी मशीनों में 3 डिजिट के दाम डिस्प्ले ही नहीं हो पा रहा थे, जिसके कारण बिक्री को ही बंद कर देना पड़ा. वहीं अगर सादा पेट्रोल का दाम भी 100 रुपये लीटर तक पहुंचा, तो कई पेट्रोल पंप बिक्री बंद कर देंगे.
प्रदेश कांग्रेस लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत वर्ष 2014 की अपेक्षा काफी नीचे, इसके बावजूद 29.34 रुपये प्रति लीटर वाले पेट्रोल की कीमत देश के अधिकांश हिस्सों में 90 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो चुका है, जबकि 30.55रुपये प्रति लीटर वाले डीजल की कीमत देश में 80 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो चुका है. इसमें से केंद्र सरकार पेट्रोल के बेस प्राइस 29.34 रुपये से साढ़े तीन रुपये अधिक 32.98रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है. इसके अलावा डीलर का कमीशन 3.69, वैट 19.092रुपये और भाड़ा व अन्य खर्च 0.37रुपये के बाद आम जनता को रांची में 86.30रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. यही हाल डीजल का भी है. केंद्र सरकार ने कोरोना काल में भी एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोत्तरी कर अपने खजाने को भरने की कोशिश की, लेकिन जनता को क्रूड ऑयल की कीमत में कमी आने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिला.
प्रदेश कांगेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा विषय है, इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी से निरंतर महंगाई में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, आम जनता को घर का खर्च चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा, गृहिणियों के घर का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है.वहीं केन्द्र सरकार पिछले 2014 के बाद पेट्रोल और डीजल में उत्पाद शुल्क में बढ़ोत्तरी करके दो सौ खरब रुपये कमाने का काम किया है

