जमशेदपुर: तबलीगी जमात पर देश भर में किए जा रहे कार्रवाई को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्टिंग करना जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह और राकेश साहू को महंगा पड़ा है.
जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता राकेश साहू, बलदेव सिंह, मुमताज और रामनारायण नामक युवक ने पीएम facebook पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था.
फिलहाल, जमशेदपुर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. उधर, गिरफ्तार युवकों ने खुद को निर्दोष बताया है.
साइबर डीएसपी जयश्री कुजुर ने जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्टिंग करने के दौरान पुलिस कंप्लेंट केस हुआ है. जिसमें चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

