BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस नेता ललन ने की जदयू विधायक के विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस नेता ललन ने की जदयू विधायक के विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने गोपालगंज में घटित बर्बर रूपचक जनसंहार के मुख्य सूत्रधार जदयू के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय की विधानसभा सदस्यता सामाप्त करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

ललन ने कहा कि नीतीश कुमार सुशासन का नाम नहीं लेते अघाते लेकिन उनकी पार्टी में एक से बढक़र एक बाहुबली व सामंती-अपराधी भरे पड़े हुए हैं, कोरोना व लॉकडाउन की आड़ में इन अपराधियों का मनोबल और भी सर चढ़ कर बोल रहा है.

सामंती-अपराधी पांडेय गिरोह ने पूरे गोपालगंज में आतंक मचा रखा है. यदि नीतीश जी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वे पप्पू पांडेय को पार्टी से निकालें, विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश विधानसभा अध्यक्ष से करें तथा विधायक की अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश पुलिस-प्रशासन को निर्गत करें.

ललन ने कहा कि रूपंचक जनसंहार के दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी का हस्तक्षेप यह साबित करता है कि गोपालगंज जिले में अपराधी और पुलिस-प्रशासन के बीच जबरजस्त गठजोड़ है, जिसके कारण अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है.

ललन ने कहा कि बिहार में सुशासन का नरेटिव झूठ की बुनियाद पर निर्मित किया जाता रहा है, वास्तव में, आज राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और बाहुबलियों का तांडव यथावत जारी है.

सबसे चिंता की बात तो यह है कि रूपचक जनसंहार का मुख्य आरोप कुचायकोट से जदयू के वर्तमान विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय पर है, जिनकी छवि एक बाहुबली की है. भाजपा-जदयू में ऐसे कई नेता-विधायक भरे पड़े है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना महामारी के दौरान सुशील मोदी जनता के साथ छल करने का काम कर रही है: राजेश राठौड़

Next Post

लखीसराय गोलीबारी में घायल युवक की मौत, सड़क जाम

Next Post
लखीसराय गोलीबारी में घायल युवक की मौत, सड़क जाम

लखीसराय गोलीबारी में घायल युवक की मौत, सड़क जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d