नई दिल्ली: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है. ये मानसून जहां कुछ लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है वहीं कुछ राज्यों का बारिश ने बुरा हाल कर दिया है. असम बिहार में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है. ऐसे में हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से असम बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मदद करने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलकों की दो तस्वीर भी शेयर की.
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट् करते हुए लिखा-‘असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है. लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें.’
उनके इस तस्वीर को लेकर अब घमासान छिड़ गई है. कुछ यूजर्स इस तस्वीर को फेक बता रहे हैं. आज हम उन तस्वीरों का सच आपको बताने वाले हैं.
तस्वीरों का सच
जब इन तस्वीरों को गूगल पर सर्च किया गया तो पता चला कि येइस ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी ने जो तस्वीरे एड की थी वो 2020 की नहीं बल्कि पहली तस्वीर 2019 और दूसरी तस्वीर 2017 की थी.

