मोकिम अंसारी,
हजारीबाग : सिमरिया विधानसभा सीट से पिछले चार बार विस चुनाव लड़ने वाले 78 वर्षीय कांग्रेस नेता शिवजगत राम का निधन रविवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया. इलाज के दौरान उन्होंने अतिम सांस ली. शिवजगत राम सिमरिया के बानासाडी़ गांव निवासी कुशल राजनीतिज्ञ थे. परंतु विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बाद वे राजनीति से सन्यास ले चुके थे.
फिलहाल उनके विचारधारा और मार्गदर्शन में उनकी राजनीतिक विरासत संभालते हुए उनके बड़े पुत्र विनोद बिहारी पासवान भी लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ते आ रहे हैं. उनके निधन की खबर सुन विभिन्न राजनीतिक दल के लोग उनके पार्थिव शरीर में श्रद्धांजलि अर्पित किया वही सोमवार को स्थानीय नदी घाट में उनका अग्नि संस्कार बड़े पुत्र विनोद बिहारी पासवान के द्वारा किया गया. सिमरिया के समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने एक शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति का काम ना किया.
लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रगट करते हुए कहा कि सिमरिया ने एक कुशल मार्ग दर्शक को खो दिया. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए.

