लातेहार: झारखंड विधान सभा चुनाव 2019 में मनिका विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक रामचंद्र सिंह को विधायक निर्वाचित होने पर महुआडांड प्रखण्ड के कांग्रेसी नेताओं एवं उनके समर्थकों ने बधाई दी है.
इस संबंध में महुआडांड प्रखण्ड के रामचंद्र सिंह के समर्थक मो. इफ्तेखार अहमद, डॉ ए. के. शाह, रामनरेश ठाकुर, समाजसेवी सीताराम प्रसाद, परवेज आलम, भारत गैस के प्रो. इमरान खान, नुरूल अंसारी, आसीम जफर, अफरोज अंसारी, आमीर सुहैल, अभय मिंज, किशोर तिर्की, दया किशोर कुजूर आदि कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह की जीत को सुनिश्चित करने में बुथ स्तर के अलावा सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता की कड़ी मेहनत का नतीजा है. इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को बधाई दी है.
उपरोक्त सभी नेताओं ने प्रखण्ड की जनता को क्रिसमस एवं नव वर्ष की अग्रिम बधाई भी दी है.

