BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस नेताओं ने सादगी से सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया

by bnnbharat.com
December 9, 2020
in समाचार
नए साल की शुरुआत संघर्षों, अधिनायकवाद, आर्थिक समस्याओं, अपराध से हुई है : सोनिया गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना संक्रमणकाल और किसान आंदोलन के कारण सादगी से मनाया और उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ की कामना की.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग की पूर्ति बताते हुए कहा कि एक समय में उन्होंने प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर साहस और त्याग की मिसाल पेश की. उनके नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लागू की गयी. मनरेगा के तहत काम का अधिकार मिला, सूचना का अधिकार कानून लागू किया और भोजन का अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा.

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी देश को सशक्त बनाने के लिए सतत संघर्ष करती है. उन्होंने किसानों, गरीबों को लाभ दिलाने के लिए जो प्रयास किये, उन अधिकारों को आज मोदी सरकार में छिनने का प्रयास किया जा रहा है.

कृषि मंत्री बादल ने सोनिया गांधी को महिला शक्ति की मिसाल बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.उन्होंने सोनिया गांधी को सरल, मृदुभाषी और सशक्त महिला बताते हुए उनके कार्यां से प्ररेणा लेकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया. 

स्वास्थ्य मंत्री बादल ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई संदेश में कहा कि त्याग, समर्पण और सेवा भाव के रूप में उनका व्यक्तित्व सभी को प्रेरणा देती हैं. देश के लिए किया गया उनका बलिदान उल्लेखनीय है. उनके कुशल नेतृत्व और ममतामयी सानिध्य में झारखंड सरकार देश औश्र राज्यहित में विकास की गाथा लिख रही है, उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने सोनिया गांधी को समर्पण, त्याग और असीम साहस की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी एक बार फिर जल्द ही केंद्र में सत्ता में वापस लौटेगी.  उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्षां तक पार्टी की बागडोर संभालने वाली सोनिया गांधी के प्रयास और रणनीति से ही झारखंड में में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है और जिस तरह से कोरोना काल में भी वह लगातार वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गरीब और जरुरतमंद लोगों तक पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मदद से मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत रही, यह उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय राजनीति में 18मई 2004 का वह दिन नहीं भूला जाएगा, जब उन्होंने आम चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बनकर उभरी और सभी ने एक स्वर में उनसे  प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने की अपील की, लेकिन तमाम आग्रह को ठुकराते हुए उन्होंने मनमोहन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया और पार्टी को उनका सम्मर्थन करने का आग्रह किया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2018 में खेला था आखिरी टेस्ट

Next Post

दो युवक की केरल में हत्या, परिजनों ने शव मंगाने का किया आग्रह

Next Post
किसान की गर्दन काटकर हत्या, मचा हड़कंप

दो युवक की केरल में हत्या, परिजनों ने शव मंगाने का किया आग्रह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d