रांची: विधानसभा में विभिन्न दलों के सदस्य संख्या की मौजूदा अंकगणित के विपरित कांग्रेस नेताओं की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे. पार्टी पर्यवेक्षक पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और यूपीए विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा.
कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर को पार्टी के 15 विधायकों के अलावा झाविमो से कांग्रेस में शामिल दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के अलावा राजद के सत्यानंद भोक्ता, राकांपा पार्टी के कमलेश कुमार सिंह और भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने समर्थन का भरोसा दिलाया है.
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के आवास पर आज दोपहर में भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें यूपीए के दोनों प्रत्याशी शिबू सोरेन और शहजादा अनवर के अलावा विधायक भी पहुंचे.

