रांची: धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती पर प्रदेश प्रोफ़ेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और समाधि स्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बिरसा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे.
आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान देंगे.आदित्य जयसवाल ने बिरसा मुण्डा के कृत्यों पर रोशनी डालते हुए कहा भगवान बिरसा वीर थे,वो रणधीर थे ,वो जल जंगल जमीन के रक्षक थे,वो कैसे पीछे हट सकते थे वो तो यहां के आदिवासी योद्धा थे.
समाथि स्थल पर श्रद्बांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर आलोक दूबे ने झारखंड प्रदेश समेत पूरे देशवासियों की खुशहाली की कामना की तथा कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने के लिए कृत्संकल्पित हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष शुरू किया, इसके बाद उनका संघर्ष अंग्रेजों के खिलाफ प्रारम्भ हो गया. जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया. उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक क्रान्ति महान उद्देश्यों से प्रेरित थी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा एक साहसिक योद्धा थे. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने छऊ नृत्य की थाप पर झूमे.
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अमरजीत सिंह, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, राजीव चौरसिया, गौरव आनंद, आसिफ जियाउल, प्रेम कुमार, राहुल राय, अंशुमला, सौरव, नितिन निशांत, गोपाल पांडेय, उपेन्द्र शर्मा, तिलक सिंह, अशरफ, नुशरत, उर्मिला, राजेश, संजू सिंह, रजनीश, अंकित सिंह, पंकज कुमार, बेलस नायक सोनू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कोकर समाधि स्थल पर श्रद्बांजलि अर्पित करने के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे, किशोर शाहदेव एवं आदित्य विक्रम जयसवाल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे एवं भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया.

