BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेरमो उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने संभाली जिम्मेवारी

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

प्रभारी आरपीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव खुद कर रहे है मॉनिटरिंग

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने निर्धारित बूथ, पंचायत, प्रखंड और सेक्टर स्तर पर कमान संभाल ली है.

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के मार्गनिर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर समेत अन्य पार्टी नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेवारी सौंपी गयी है और उपचुनाव को लेकर सभी नेताओं-कार्यकर्ता संबंधित क्षेत्र में पहुंच कर कैंप कर रहे है. पार्टी नेताओं की ओर से बूथ स्तर संगठनात्मक तैयारी और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि बेरमो उपचुनाव में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये जनविरोधी कृषि कानून, श्रमिक कानून तथा हाथरस घटना के खिलाफ आक्रोश देखने को मिलेगा. इसके अलावा जिस तरह से केंद्र सरकार ने कोरोना संकटकाल में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राज्य सरकार के बैंक खाते से 1417 करोड़ रुपये डीवीसी के बकाया भुगतान के नाम पर निकाल लिया, वह भी चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनेगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमणकाल में झारखंड जैसे आदिवासी बहुल और पिछड़े राज्यों के साथ सौतेलापन व्यवहार करते हुए सहयोग की जगह मुश्किलें खड़ी करने का काम किया है, उसका असर उपचुनाव में देखने को मिला.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने बताया कि बेरमो उपचुनाव के साथ ही पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता दुमका विधानसभा उपचुनाव में भी सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतर चुके है, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य नेता भी दुमका जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस ने कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Next Post

छिपी प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में नेहरू युवा केंद्र की अहम भूमिकाः उपायुक्त

Next Post
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत

छिपी प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में नेहरू युवा केंद्र की अहम भूमिकाः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d