रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव तथा कांग्रेस विधायक दल नेता सह मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को रांची में छपाक सिनेमा देखा. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सिनेमा देख कर बाहर निकलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव तथा विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि छपाक मुवी एक विशेष थीम पर बनाई गई है.
ऐसिड अटैक को लेकर बनाई गई सिनेमा समाज में फैली कुरीतियों की तरफ समाज को ध्यान आकृष्ट कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने कहा कि महिलायों एवं बच्चियों के ऊपर ऐसिड अटैक को लेकर अभिभावक के अंदर हमेशा डर और भय बना रहता है. कुछ वर्षों में महिला उत्पीड़न एवं दुराचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई जिसे लेकर पुरा देश चिंतित है इसी को ध्यान में रखकर निर्मित यह सिनेमा एक सकारात्मक पहल है.
फिल्म देखने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, मो. तौसीफ, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान, शशिभूषण राय, राजेश सिन्हा सन्नी, सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनन्द, जगदीश साहु, राकेश सिन्हा, सुशील वर्मा, उपस्थित थे.
न्यूकिलियस माल सरकुलर रोड़ स्थित पीभीआर में उपराह्न 03ः00 बजे से 5ः30 बजे वाले शो में कांग्रेस नेताओं ने सिनेमा देखा. इस मौके पर पीभीआर परिवार की ओर से बुके एवं डायरी देकर कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया.

