रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का काम चल रहा है. प्रारंभ में बढ़त बनाने के बाद दोनों ही सीटों से भाजपा उम्मीदवार पीछे हो गये है.
बेरमो विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल 410 मतों से आगे है. कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह को 17873 मत मिले, जबकि भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल 17464 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है.
दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन 1075 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा की लुईस मरांडी से आगे हो गये है.

