नई दिल्ली: भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथ लिया. सोनिया गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए जीएसटी का हिस्सा राज्यों को नहीं देने के आरोप अब बीजेपी सांसद ने पलटवार किया है.
निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है. बता दें कि सोनिया गांधी ने आज वस्तु और सेवा कर से जुड़े मुआवजे के जल्द भुगतान को लेकर सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी.
बैठक में सोनिया गांधी के आरोपों पर पलवाट करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट में कहा, ‘सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है.
जब कांग्रेस खुद साल 2009 से 2014 के बीच 1 लाख करोड़ रुपये की वैट प्रतिबद्धता को पूरा करने में नाकाम रही थी तो उसे भारतीय जानता पार्टी ने पूरा किया था.’ उन्होंने आगे कहा कि निश्चिंत रहिए और आप विश्वास कर सकते हैं कि बीजेपी राज्यों को जीएसटी की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी.

