रांची:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में पार्टी विधायकों की कल रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की अध्यक्षता में होनी विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र के अलावा अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी.
पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के निर्देशानुसार समय-समय पर कांग्रेस विधायक की औपचारिक लगातार होती है, इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम , मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल लगातार विधायकों से अलग-अलग संवाद कर उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का निदान करते रहे है.
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी जनहित के सभी मुद्दों पर आपसी समन्वय स्थापित बनाकर समस्या के समाधान पर विश्वास करती है, इसके लिए निरंतर संवाद की प्रक्रिया चलती रहती है.
