जमशेदपुर: स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को फेसबुक के माध्यम से पता चला कि रोहित दास, जो कोडरमा निवासी हैं पिछले 3 महीने से कैंसर से पीड़ित हैं. टाटा वर्क्स यूनियन स्थित गेस्ट हाउस में इलाजरत हैं.
तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जन जमशेदपुर को निर्देश दिया कि उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए.
वहीं त्वरित कार्यवाही करते हुए सिविल सर्जन जमशेदपुर ने रोहित दास से मिलने पहुंचे और उनके समुचित इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

