BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का सभी जिलों में पदयात्रा

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in Uncategorized
किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का सभी जिलों में पदयात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- केंद्र सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज राज्य के सभी जिलों में 10 से 20 किलोमीटर तक पदयात्रा का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने किसान आंदोलन के समर्थन में महाराजा मदिरा राय मुंडा की प्रतिमा अनावरण के मौके पर लोगों को केंद्र सरकार के इस काले कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं ले लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि दुनिया के इतिहास में यह ऐसा पहला कानून होगा कि जिसके लिए कानून बना है, उसने कभी इस तरह के कानून बनाने की मांग ही नहीं, बल्कि जिनके लिए यह कानून बना है, उनकी ओर से पूरे देश में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया है, इसके बावजूद केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए किसानों की अनदेखी करने में जुटी है. उन्होंने बताया कि कांग्रे पार्टी की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, इस क्रम में 10 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों में अधिवेशन करने के बाद आज जिलों में पदयात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि इन सारे आंदोलन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेवारी कृषिमंत्री बादल को सौंपी गयी है और वे बड़ी ही सफलतापूर्वक सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे है, इसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त.

कृषिमंत्री बादल ने आज किसान विरोधी तीनों काले कानून के खिलाफ हजारीबाग में पत्रयात्रा में शामिल हुए. बादल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया था, लेकिन आज केंद्र सरकार निजी स्वार्थ के कारण किसान और जवानों को आमने-सामने खड़ा करने का काम किया है. इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में पदयात्रा में हिस्सा लिया. इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए अभिशाप है, कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता, केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जब किसान विटामिन का सुई नहीं लेना चाहते है, तो उन्हें जबरन विटामिन का खुराक देने की कोशिश क्यों की जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि सभी जिलों में पदयात्रा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के अलावा किसानों की भी सहभागिता स्वतः र्स्फूत रही.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि किसानों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण में आगामी 20 फरवरी को  हजारीबाग में राज्यस्तरीय विशाल किसान रैली यह ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया है, इस रैली में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी हिस्सा लेंगे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में हजारीबाग में रैली के बाद गुमला, खूंटी, चाईबासा और पलामू में भी बड़ी रैली आयोजित करने की तिथि की घोषणा की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेशकीमती लकड़ी के पटरे व चौखट से लदा गाड़ी जब्त, अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल

Next Post

टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, पदाधिकारी, कर्मी जल्द टीका ले लें- उपायुक्त

Next Post
टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, पदाधिकारी, कर्मी जल्द टीका ले लें- उपायुक्त

टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, पदाधिकारी, कर्मी जल्द टीका ले लें- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d