BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत, कई हॉकी व क्रिकेट खिलाड़ियों ने ली सदस्यता

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत, कई हॉकी व क्रिकेट खिलाड़ियों ने ली सदस्यता

कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत, कई हॉकी व क्रिकेट खिलाड़ियों ने ली सदस्यता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए समाज के महत्वपूर्ण लोगों को सदस्यता दिलाई.

जिन प्रमुख लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई,- उनमें हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा, अंसुता लकड़ा, देवेश चन्द्र, पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी निशांत राजा और बवान चौबे शामिल है.

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ कचहरी चौक स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने किया गया. इसके पूर्व पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने झंडोतोलन किया एवं सेवा दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने डॉ राजेश गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता को कांग्रेस का सदस्य बनाया.

पूरे झारखंड से आये हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 1885 से हम कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना रहे हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है. कांग्रेस संविधान को हम आगे बढ़ायेंगे. चार आन्ने का सदस्य का बड़ा महत्व था, जिसने भी चार आन्ने देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी, वह कितना महत्वपूर्ण रहा होगा.

संगठन चलाने के लिए इस प्रकार की प्रक्रिया अपनायी गई थी. कांग्रेस का नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे महान पुरूषों ने किया. जो संविधान में विश्वास रखते हैं, वहीं कांग्रेसी है. देश जब आजाद हुआ तो सिर्फ गरीबी थी, हमने पंचवर्षीय योजना बनाई. गरीबी उन्नमूलन के लिए योजनाएं बनाये गये तभी देश आगे बढ़ा. देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों समान है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दी जाएगी.

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी है, जिसके अधिवेशन को देखने के लिए दुनिया भर के लोग इकट्ठा होते हैं और कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते है.

उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिता है, जिसे पूरी निष्ठा से करूंगी. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी आईडियोलॉजी से जुड़े हुए है, लेकिन 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पावर से जुड़े होते हैं. जिसका सत्ता हो उसी के साथ रहते हैं. ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है, क्योंकि कल वो हमारे साथ नहीं रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी सह प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पार्टी की सदस्यता की जिम्मेदारी का निर्वह्न पूरी लगन एवं निष्ठा से करेंगे. युवाओं को राजनीति में जोड़ने के लिए डिजीटल प्रणाली का भी जल्दी लॉचिंग किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद पिछले 70 वर्षों से अपनी नीतियों एवं सिद्धांतों के बल पर राष्ट्र की सेवा कर रही है. हमारा लक्ष्य पूरे झारखंड में कांग्रेस का मजबूत जनाधार स्थापित करना है, जिसे आप लोगों की सहायता से पूरा किया जाएगा.

आज कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करनेवाले लोगों की सूची-

विमल लकड़ा – हॉकी खिलाड़ी, अंसुता लकड़ा -हॉकी खिलाड़ी, देवेश चंद्र – पूर्व रणजी खिलाड़ी क्रिकेट, निशांत राजा – पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, डॉ बबन चौबे – अध्यक्ष रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन, डॉ अमल चौधरी – कोषाध्यक्ष रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन, प्रो० सुमन टोप्पो, प्रो० कुणाल महतो, प्रो० पूर्णिमा किस्पोट्टा, प्रो० प्रदीप कुमार महतो, प्रो० अशद इलाही, प्राण कुजूर, अधिवक्ता विनोद सिंह, अनूप लाल, मो० हुमायु खान, मो० शमीम अहमद, राकेश सहाय, मो० शमीम, गोकुल चंद्र सामंता, शिवशंकर साहू

अन्य राजनैतिक दल को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले-

नवीन आनंद ( आजसू) गिरिडीह, शिव कुमार राम (भाजपा) चतरा, अब्दुल वाहिद खान पूर्व चेयरमैन चास नगर पालिका, एस के तामांग – छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी, बेदिया विकास समिति- बालेश्वर बेदिया, रोहन बेदिया, राजेश बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, विकास बेदिया, मन्टु बेदिया, पतरातू प्रखंड से फलेन्दर उरांव, बिगल उरांव, तृणमूल कांग्रेस से कंचन कुमारी.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ एम. तौसीफ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमशेर आलम ने किया. प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अगंन्तुक अतिथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आमंत्रित किया.

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, डॉ इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, विधायक- ममता देवी, पूर्णिमा निरज सिंह, अम्बा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, जोनल को-ऑर्डिनेटर – रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुतलान अहमद, भीम कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता- रोशन लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, अनादि ब्रह्म, गुलफाम मुजीबि, सुरेश बैठा, संजय पांडेय, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, अग्रणी मोर्चा के अध्यक्ष गुंजन सिंह, नेली नाथन, अभिलाष साहु मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इस अवसर पर नेताओं को बुके देकर स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, शमशेर आलम, अमूल्य निरज खलखो, डॉ एम तौसीफ, कुमार राजा, राजन वर्मा, गुलाम सरवर रिज्वी, अमिताभ रंजन, जितेन्द्र त्रिवेदी, आदि प्रमुख थे.

कार्यक्रम स्थल पर सदस्यता फार्म भरवानें में अख्तर अली, नरेन्द्र लाल गोपी, तौकिर अख्तर, फिरोज रिजवी मुन्ना, राजेश चन्द्र राजू, रामानंद केशरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तालाब में गिरी कार, 3 मरे

Next Post

लखनऊ कोर्ट में वकील पर हमला, कई घायल

Next Post
लखनऊ कोर्ट में वकील पर हमला, कई घायल

लखनऊ कोर्ट में वकील पर हमला, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d