BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस सदस्यता अभियान को अब गति दी जाएगी-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
रामेश्वर उरांव कल जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर खूंटी जाएंगे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष रामेष्वर उरांव ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के पार्टी का सदस्यता अभियान पिछले दिनों स्थगित कर देना पड़ा था, लेकिन अब इसी महीने फिर से सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी. डॉक्टर उरांव आज रांची में विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में उत्तरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह,गुमला, खूंटी, सिमडेगा के जिला अध्यक्षों की हुई बैठक  में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे उपस्थित थे.

बैठक में सदस्यता अभियान को सघन रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया, रिक्त प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के मनोनयन को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अनुमोदन के लिए अंतिम रूप दिया गया ,संगठन को सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूत किए जाने पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एवं  मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित करना पड़ा था लेकिन उसके पूर्व सभी प्रमण्डलों में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग की गई थी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समाज के कई गणमान्य लोगों को संगठन से जोड़ने का काम शुरू हो गया था. अब हम फिर इस वर्ष इसी महीने से संगठन के अभियान को गति प्रदान करेंगे, उन्होंने कहा संगठन को बूथ स्तर तक ले जाएंगे और जिसे हम सदस्य बनाएंगे उसे मालूम होगा कि वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने हैं,सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष अपना-अपना प्रतिमाह टूर डायरी की रिपोर्ट समिट करेंगे ताकि हम दिल्ली में अपने किए गए संगठन के कार्यों की जानकारी दे सकेंगे ,यह नई व्यवस्था हम इसी महीने से शुरू करने जा रहे हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय स्तर पर जिला अध्यक्षों को बुलाकर हम सीधा संवाद कर रहे हैं ताकि हम सदस्यता अभियान को व संगठन के अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और प्रभारी आरपीएन सिंह जी के अनुमोदन के लिए एक सप्ताह के अंदर भेज दिए जाएंगे. एक प्रश्न के जवाब में कांग्रेस जनों को अधिकारी तवज्जो नहीं देते हैं उन्होंने कहा की अधिकारियों को सब की बात सुननी चाहिए चाहे वह सत्ता पक्ष के हों चाहे विपक्ष के,यह भी जनता के प्रतिनिधि हैं और अधिकारियों को चाहिए कि अगर कोई काम जनता से जुड़े हुए हैं और किए जा सकते हैं तो जरूर किया जाना चाहिए.उन्होंने कांग्रेस जनों को उदाहरण दिया कि रामगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता आज से चार दिन अंचल कार्यालय में  समस्या को लेकर अंचल अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया, उपायुक्त ने भी इन बातों को सही ठहराया और मैं यह मानता हूं कि जनप्रतिनिधियों के अलावा जो संगठन से जुड़े हुए लोग हैं उनकी बात अधिकारियों को सुननी चाहिए.

सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा है मकर संक्रांति के बाद 14 जनवरी से संगठन को सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाएगी, पिछले वर्ष 5ः30 लाख सदस्य बनाए गए थे इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में 15 लाख नये  सदस्य बनाने जाने का लक्ष्य रखा जाएगा.सभी जिलों में सदस्यता की लॉन्चिंग की जाएगी जिसममें प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ,विधायक दल नेता आलमगीर आलम,गण मौजूद रहेंगे.   बैठक में जिला अध्यक्षों में बजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय खान, अनूप केसरी, रोशन बरुआ,अंबु राय चौधरी राम कृष्ण चौधरी, सुरेश बैठा, संजय पांडे,छोट राय किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेताओं का आचरण नक्सलियों व आतंकवादियों की तरह रहा-कांग्रेस

Next Post

भाजपा का आज सभी जिला व कल प्रखंड मुख्यालयों में धरना

Next Post
राजस्थान में गांव और किसान ने कांग्रेस को नकारा….प्रदीप वर्मा

भाजपा का आज सभी जिला व कल प्रखंड मुख्यालयों में धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d