इंटरनेशनल पोलो ग्रुप की ओर से अंबा प्रसाद को उन्नत नस्ल का घोड़ा भेंट किया गया
रांची:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सोमवार को अपने अनोखे अंदाज में घोड़ा पर सवार होकर विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल पोलो ग्रुप की ओर से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को उन्नत नस्ल का घोड़ा भेंट किया गया. रांची स्थित उनके आवास पर अंतर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कर्नल रवि राठौर ने उन्हें एक पुस्तक भी भेंट किया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पोलो ग्रुप की ओर से मिले सम्मान से विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की. साथ ही घुड़सवारी करते हुए विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए वे विधानसभा की ओर निकल पड़ी. घुड़सवारी करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की जरूरत है उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि घुड़सवारी जैसे खेल में महिलाएं आगे बढ़े.

