रांची:कांग्रेस एमएलए ने बीजेपी सांसदों को चेतावनी दी है कि अगर भाजपा के 12 सांसदों ने लोकसभा में सरना धर्मकोड बिल का समर्थन नहीं किया तो उन्हें झारखंड में घुसने नहीं देंगे. झारखंड के लोगों ने इन्हें बहुत उम्मीद से जनप्रतिनिधि बनाया है ताकि वे उनकी आवाज संसद में उठाएंगे. राज्य सरकार ने विधानसभा से सरना धर्मकोड लागू करने के लिए प्रस्ताव को पारित कर लोकसभा भेज दिया गया है. इनका यह कर्तव्य बनता है कि झारखंडियों के हित के लिए सोचें. सरना धर्मकोड आदिवासियों की पहचान है और राज्य के जल, जंगल, जमीन पर उनका अधिकार है. इसकी लड़ाई वे लोग लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं. सरना धर्मकोड आदिवासियों के स्वाभिमान से जुड़ा है.

