BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है. दांगी का दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका देर रात निधन हो गया. दांगी कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायक के निधन पर दुख जताया है. 

बताया गया है कि कांग्रेस विधायक लंबे समय से बीमार थे, जिसके चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विधायक के निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच निराशा की लहर दौड़ गई है. सभी लोगों को इस बात की उम्मीद थी की दांगी जल्द ही ठीक होकर क्षेत्र में लौटेंगे. लेकिन, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. 

मिली जानकारी के अनुसार, दांगी कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे. इस कारण उनके शरीर के अंगों ने साथ देना छोड़ दिया था और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. बताया गया है कि विधायक के बेटे लक्ष्मण सिंह दांगी उनके शव को लेकर ब्यावरा आ रहे हैं. 

मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं, वहीं अब विधायक के निधन के बाद 28 सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. 

सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं. श्रद्धांजलि!’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने मांडर प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, कार्यवाही की चेतावनी दी

Next Post

सरकारी नौकरी को लेकर योगी सरकार का मकसद क्या है: प्रियंका गांधी

Next Post
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक लाई

सरकारी नौकरी को लेकर योगी सरकार का मकसद क्या है: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d