बोकारो/रांची: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत खराब हो गई है. फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उनका रांची के बरियातु स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पिछले दस दिनों से इलाज चल रहा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के बरियातू रोड स्थित मां रामप्यारी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व मंत्री झारखंड सरकार एवं वर्तमान में बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह पिछले कई दिनों से मां रामप्यारी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं. तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित फोर्ट्ज अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अस्पताल जाकर राजेंद्र प्रसाद सिंह के बारे में स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

