BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर से बने थे ऊर्जा मंत्री

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर से बने थे ऊर्जा मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया (78) का निधन हो गया है. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा में दिसंबर 2017 में 7वीं बार विधायक चुने गये थे. 11 बार चुनाव लड़ा, 4 बार हारे और 7 बार जीते. सुजान सिंह पठानिया ने 1977 में पहला चुनाव लड़ा था. 1982, 85, 92 और 2007 में चुनावों में हार गए थे.

सुजान सिंह पठानिया का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था. बीए करने के बाद फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज देहरादून से फॉरेस्ट्री में दो साल का प्रशिक्षण हासिल किया. हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में रेंज अधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं.1977 में जनता पार्टी में शामिल होने के लिए सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. बाद में 1980 में कांग्रेस में शामिल हो गए.

1977 में राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए. 1990, 1993, 2003 नवंबर, 2009 (उपचुनाव) में जवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से और 2012 में फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुए. 2007 में परिसीमन से पहले फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को जवाली के रूप में जाना जाता था.

1982-83 में राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष, 1984-85 में राज्य आवास बोर्ड के उपाध्यक्ष, 1995-98 तक कृषि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अगस्त 2007 से दिसंबर 2007 परिवहन मंत्री भी रहे. 2012 से 20 दिसंबर 2017 तक ऊर्जा मंत्री गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के अतिरिक्त प्रभार के साथ कृषि मंत्री भी रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजप्रताप कर रहे रैंपवॉक, नजर आया अनोखा अंदाज

Next Post

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हुए धनुष

Next Post
हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हुए धनुष

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हुए धनुष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d