BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस सिर्फ ट्वीट करने वाली पार्टी, खुद पर दें ध्यान: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
कांग्रेस सिर्फ ट्वीट करने वाली पार्टी, खुद पर दें ध्यान: प्रकाश जावड़ेकर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस को सिर्फ ट्वीट करने तक ही सीमित माना है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोज ट्वीट कर रहे हैं. मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी केवल ट्वीट करने तक ही सीमित है. मंत्री ने आगे कहा कि एक के बाद एक, राज्य इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है. बता दें कि मंगलवार को ही राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकारें गिराने का आरोप लगाया है.

जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है सिर्फ ट्वीट करती है. कांग्रेस इस समय हर तरीके से केंद्र पर हमला करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे.

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि राहुल बाबा आप भारत की उपलब्धियां भी लिख लें. इनमें कोरोना के खिलाफ जंग जारी है, औसत केस के मुकाबले में देश की स्थिति बेहतर है, सक्रिय मामले और मौत के आंकड़े में अमेरिका के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है. आपने मोमबत्तियां जलाने का मजाक उड़ाकर देश की जनता और कोरोना योद्धाओं का मजाक उड़ाया है.

आपको बता दें कि मंगलवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आत्मनिर्भर शब्द का सहारा लिया.

वहीं, राहुल गांधी की उपलब्धियों वाली लिस्ट के बाद भाजपा मंत्री ने भी कांग्रेस के लिए लिस्ट तैयार की है. जावड़ेकर ने ट्वीट कह कहा, ‘राहुल गांधी जी अपनी पिछले छह महीने में उपलब्धियों पर भी ध्यान दें.

फरवरी- शाहीन बाग और दंगे, मार्च- ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश को गंवाना, अप्रैल- प्रवासी मजदूरों को उकसाना, मई- कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की छठी सालगिरह, जून- चीन का बचाव करना, जुलाई- राजस्थान में कांग्रेस पतन के कगार पर.’

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों ने की पत्रकार की गोली मारकर हत्या, 5 गिरफ्तार

Next Post

कोविड-19: ड्यूटी में हुए सैनिकों के निधन पर मिलेगा शहीद का दर्जा, सरकारी फंड से दिए जाएंगे 15 लाख रुपये

Next Post
कोविड-19: ड्यूटी में हुए सैनिकों के निधन पर मिलेगा शहीद का दर्जा, सरकारी फंड से दिए जाएंगे 15 लाख रुपये

कोविड-19: ड्यूटी में हुए सैनिकों के निधन पर मिलेगा शहीद का दर्जा, सरकारी फंड से दिए जाएंगे 15 लाख रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d