दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) भारत में फेसबुक और वाट्सएप पर नियंत्रण करती हैं. अब उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया है. भाजपा नेता ने राहुल को असफल नेता बताया है.
संबित पात्रा ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है. राहुल गांधी कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं.’

