रांची: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद ओमप्रकाश माथुर ने दीपक प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम के बाद हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मर्यादाएं भी होती हैं, परंतु कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन और सरकार में शामिल रहते हुए भी इसका ख्याल नहीं रखा. पर्याप्त संख्याबल के बावजूद कांग्रेस ने गुरुजी को अपनी जीत में चुनाव के लिये मजबूर किया. यह उनका राजनीतिक अपमान है.
उन्होंने कहा कि गठबंधन की गांठें कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में धोखा देना यह कांग्रेस की नीयत है.

