नई दिल्ली: कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के एस. राम मूर्ति ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राममूर्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई. राममूर्ति राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.

