BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज, कांग्रेसियों को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं: सैयद शाहनवाज हुसैन

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज, कांग्रेसियों को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं: सैयद शाहनवाज हुसैन

कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज, कांग्रेसियों को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं: सैयद शाहनवाज हुसैन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा के लिये खुद कांग्रेस पार्टी जिम्मेवार है. इसकी दशा डूबते हुए जहाज की तरह हो गई है जिस पर सवार लोग अपनी जान बचाने के लिये उससे कूद कर भाग रहे हैं.

विशेषकर कांग्रेस के युवाओं को यह समझ में आ गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में न तो उनका भला होने वाला है न देश का भला होने वाला है.

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की घर वापसी हुई है. वे पहले पार्टी नेताओं के दिल में बसते थे अब दल में भी शामिल हो गए. भाजपा उनके दादी की खड़ी की हुई पार्टी है. स्व. राजमाता जी, स्व. माधव राव सिंधिया जी पहली बार सदन में जनसंघ से ही जीत कर गए थे. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहली बार राज्यसभा में भाजपा के सदस्य के रुप में जाएंगे.

मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस जाने वाली है. जल्द ही वहां भाजपा की सरकार बनेगी.अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस में भगदड़ मची है. झारखंड भी इससे अछूता नहीं है.

सीएए कानून पर बोलते हुए हुसैन ने कहा कि यह नागरिकता देने वाला कानून है, नागरिकता लेने वाला नहीं. भारतीय मुसलमानों को डरने की आवश्यकता नहीं. वो यहीं के है और यही रहेंगे भी, परंतु बंग्लादेशी घुसपैठियों के लिये कोई जगह नहीं. वीजा की अवधि समाप्त होने पर मुसलमानों को भी मक्का मदीना छोड़ना पड़ता है. अगर मजहब एक है तो फिर क्यों मुस्लिम देश आपस में लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि धर्म निजी मामला है इसे राष्ट्रीयता से न जोड़ें.

उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों के लिये भारत से अच्छा देश नहीं, हिन्दू से अच्छा दोस्त नहीं और नरेंद्र मोदी से अच्छा नेता नहीं.

सैयद हुसैन ने कहा कि नागरिकता कानून बनाकर मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से सदन के अंदर और बाहर सरकार और पार्टी की नीतियों को स्पष्ट किया है. अब तो दुष्प्रचार करने वाले विरोधियों ने भी सरकार के निर्णयों पर अपनी सहमति जताई है.

उन्होंने धरने पर रांची में बैठी बहनों से भी उन्होंने आग्रह किया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आवें और धरना समाप्त करें.

कोरोना वायरस के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सतर्कता और स्वच्छता अपनाकर हम इसपर विजय प्राप्त कर सकते हैं. केंद्र सरकार पूरी तरह बचाओ के लिये सतर्क है, तथा हर संभव आवश्यक कदम उठाये जा रहे है.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समय समय पर सरकार के माध्यम से या सोशल मीडिया पर जो सुझाव और निर्देश आ रहे उसका हम सब अनुपालन करें.

हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र पर कार्य कर रही है. सीएए विरोधी नहीं, एनपीआर जनगणना के पूर्व की सामान्य प्रक्रिया है, जबकि एनआरसी की किसी स्तर पर कोई चर्चा ही नहीं.

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी एवम दीपक प्रकाश को जीत की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मेरे पुराने मित्र है. ये आवश्यकता से अधिक मत प्राप्त कर उच्च सदन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

आज की प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सोना खान भी उपस्थित रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने किया चोरी के मामले का खुलासा, लाखों की नगदी बरामद

Next Post

1 अप्रैल तक छपरा टाटा एक्सप्रेस के परिचालन पर लगी रोक

Next Post
1 अप्रैल तक छपरा टाटा एक्सप्रेस के परिचालन पर लगी रोक

1 अप्रैल तक छपरा टाटा एक्सप्रेस के परिचालन पर लगी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d