रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में महिला एवं दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटना के खिलाफ विरोध में आज रांची में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. उत्तर प्रदेश की हाथरस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने बापू वाटिका के समक्ष अपराह्न 12 बजे से दोपहर दोपहर दो तब तक धरना दिया.
धरना पर बैठे पार्टी कार्यकत्र्ता हाथों में तख्तियां लिये थे, जिसमें ‘ भाजपा का नारा बेटी बचाओ नहीं -तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ, हाथरस की बेटी को न्याय नहीं – केंद्र का यह व्यवहार देश को मंजूर नहीं ,गरीब- दलित-आदिवासी की आवाज दबाओगे- सच कब तक छुपाते रहोगे, कितनी बेटियां चुपके से जलाओगे-देश की आवाज रोक ना पाओगें, शर्म करो आदित्यनाथ सरकार-डूब मरो , आदित्यनाथ सरकार में दलित बेटी के साथ गैंगरेप- संविधान की सरकार है या अपराधियों की, दरिंदगी हैवानियत चित्रकार से श्मशान भी फूट-फूट कर रोया होगा, पीड़ित मां की करुण क्रंदन यह भी नहीं सुन पाए यूपी सरकार, रात के अंधेरे में 2.30 बजे अंतिम संस्कार , मर्यादा की सारी हदें पार कर गई सरकार, कायर है भाजपा की सरकार दलित समाज के लिए खड़ी है कांग्रेस परिवार ’’ के नारे लिखे थे.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में एसटी-एससी की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए, उसके साथ भाजपा की सरकार लगातार छेड़छाड़ कर रही है यहां तक कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ भी मानवता शर्मसार हो रही है. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अन्याय ,अत्याचार एवं दलित समाज तथा वंचित समुदाय के ऊपर उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर एवं न्याय दिलाने की मांग को लेकर देश के सभी राज्य मुख्यालयों में पार्टी धरना दे रही है, केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश संविधान से चलेगा . प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से दलित समुदाय के साथ और आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा तथा एसटी-एससी वर्ग के हितों की रक्षा में केंद्र सरकार का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. इन मामलें में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है. डाॅ. उरांव कहा कि जहां -जहां कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य की सरकारें है, वहां महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना प्रथम जिम्मेदारी है. यदि कोई घटना हो जाती है तो अपराधी पकड़े जाते है और अनुसंधान के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाया जाता है. लेकिन हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी मानवता को शर्मसार किया. उन्होंने कहा कि सच तो यह है जहां-जहां भी भाजपा की सरकार है वहां दलित, आदिवासी और महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.
इस मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि महिला व उत्पीडन दिवस के तहत हम केन्द सरकार से मांग करते हैं कि दलितों,आदिवासियों एवं महिलाओं के साथ न्याय दिया जाए. विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा कि प्रदेश सरकारों में उत्पीड़न,शोषण,दुराचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि चिन्ता की बात है. धरना कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर संजय लाल पासवान केशव महतो कमलेश, विधयक अंबा प्रसाद, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,आदित्य विक्रम जयसवाल,शैलेश चोबे,बॉबी भगत उपस्थित थी.

