रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने जमशेदपुर में फल विक्रेताओं द्वारा बैनर का प्रयोग करने की घटना को सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता कोरोना महामारी जैसे वैश्विक आपात स्थिति मेंभी सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला राजनीति कर रहे है.
उन्होंने कहा कि संकट के समय सांप्रदायिक और सामाजिक विद्वेष की घटना को बढ़ावा देना जघन्य अपराध है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय राजनीतिक दलों का भी कत्तर्व्य बनता है कि ऐसी घटनाओं को हतोत्साहित किया जाए. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य भाजपा नेता खुद मौके पर पहुंच कर समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए.

