BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in Uncategorized
15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

15 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के ए.सी,एस.टी एवं ओ.बी.सी विभाग के चेयरमैनों की संयुक्त बैठक आज कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 03ः30 बजे हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 फरवरी 2020 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से राजभवन के सामने केन्द्र की भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी असंवैधानिक रूख के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमूल्य निरज खलखो ने दी.

ज्ञातव्य है कि भाजपा पिछले कई वर्षों से अपने बयानों एवं कार्यों के जरिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के समुदायों को दिये गए आरक्षण पर सुनियोजित तरीके से हमला कर रही है. अपने इसी एजेंडों पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में असंवैधानिक रूख अपनाया है.

धरना कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित राज्य के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है. आज की बैठक में अभिलाष साहु, चेयरमैन, ओबीसी विभाग, अमूल्य निरज खलखो, उपाध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस, केदार पासवान, वरीय उपाध्यक्ष, एससी विभाग, निरंजन पासवान, सुरेन राम, सहदेव राम, राजू राम, प्रकाश राम, राजेश चन्द्र राजू, जगरनाथ साहु आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यपाल ने बुरुगुलीकेरा गांव जाकर नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात की, मृतकों के आश्रित परिवारों को दीसांत्वना

Next Post

सौर ऊर्जा आधारित बिजली पर रहे जोर: हेमंत सोरेन

Next Post
सौर ऊर्जा आधारित बिजली पर रहे जोर: हेमंत सोरेन

सौर ऊर्जा आधारित बिजली पर रहे जोर: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d