BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in Uncategorized
कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

MP: दिल्ली में हो रहे किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को कई जगहों पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर डंडे भी बरसाये. बाद में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने रोशनपुर चौराहे के पास ही कार्यकतार्ओं को रोक लिया. कार्यकतार्ओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर वॉटर कैनन से पानी छोड़ा. हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया.

पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर शिवराज सिंह के इशारे पर लाठी चार्ज किया गया और गिरफ्तार भी कर लिया. इसकी कड़ी निंदा करता हूं.

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश एवं जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं. रैली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और खेती- किसानी इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाधान के लिए 56 इंच की छाती नहीं, सीने में दिल चाहिए: सुरजेवाला

Next Post

सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध अपना बयान पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी

Next Post
सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध अपना बयान पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी

सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध अपना बयान पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d