BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने बेरमो विस उपचुनाव को लेकर झोंकी ताकत

by bnnbharat.com
September 13, 2020
in समाचार
कांग्रेस ने झारखंड में 15 लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य
Share on FacebookShare on Twitter

दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी पहली बार कांग्रेस की बैठक में हुई शामिल

बोकारो: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ. रामेश्वर उरांव ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा के पहले आज कार्यकर्त्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करने की कोशिश की.

प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आज बेरमो में बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया. कांग्रेस की बैठक में पहली बार पूर्व विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी मातारानी सिंह भी मौजूद रही.

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उरांव ने कहा कि बेरमो की जनता और झारखंड की जनता देना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार को हटाकर गठबंधन की सरबार बनाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन की ओर से वादा किया गया था कि गैरमजरुवा जमीन की पूर्व की भांति लोग रसीद कटवा सकेंगे, किसानों की ऋण की माफी कराएंगे, पिछड़ों को आरक्षण दिलाएंगे, ये सारे काम यूपीए की सरकार पूरा करेगी. 

उन्होंने कहा कि 15लाख लोगों को राज्य सरकार ने नया राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है, इसके लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू हो जाएगा, जिन समृद्ध लोगों को गलत ढंग से राशन कार्ड मिला है, उस पर कार्रवाई होगी, बोगस राशन कार्ड को समाप्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण सामने आते ही सरकार ने तुरंत फैसला लिया कि राज्य में किसी को भी अनाज की कमी नहीं होने दी जाएगी, किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा, इसके लिए ने कई कदम उठाये.

डॉ. उरांव ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 100 यूनिट तक बिजली जलाने वाले का कोई बिजली बिल नहीं दिया जाएगा, दो लाख तक ऋण वाले किसानों का ऋण माफ करेंगे, केसीसी के माध्यम से किसानों को ऋण दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने और समस्याओं के समाधार को लेकर पहल कर रही है.  इसी तरह से आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं के संबंध में भी सरकार काफी सचेष्ट है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों के खिलाफ काम करती, पर वर्तमान सरकार सभी वर्गां के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के आधार स्तंभ है, सभी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए. उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए अपने पूरे जीवन को लगा दिया, उनके कार्यां को याद कर लोग हाथ छाप में वोट देंगे.

आगामी कुछ दिनों में उपचुनाव तय है, पार्टी कार्यकर्त्ताओं की यह जिम्मेवारी है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को घर से निकलने के लिए प्रोत्साहित कर मतदान केंद्रों तक पहुंचाये. 

सम्मेलन को प्रदेश काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपुरा प्रखंड बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया. इस बैठक संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने किया.

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव का दो दिवसीय बेरमो विधानसभा क्षेत्र का दौरा आज संपन्न हो गया. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय दौरे के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर के कार्यकर्त्ताओं से सीधा संवाद किया और इस दौरे से पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NSUI ने परीक्षा केंद्रों में किया मास्क, सैनिटाइजर, पेन एवं बिस्कुट का वितरण

Next Post

लंबित प्रतियोगिता परीक्षाओं का परिणाम जल्द जारी हो: लंबोदर महतो

Next Post
कोरोना के संकट में राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ. लंबोदर महतो

लंबित प्रतियोगिता परीक्षाओं का परिणाम जल्द जारी हो: लंबोदर महतो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d