BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in Uncategorized
कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार देर रात 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. पार्टी ने इससे पहले पांच उम्मीदवारों की पहली और एक उम्मीदवार की दूसरी सूची रविवार को ही जारी की थी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक द्वारा जारी सूची में बताया गया है कि हटिया विधानसभा सीट से अजयनाथ शाहदेव पार्टी उम्मीदवार होंगे, जबकि पाकुड़ से कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं जामताड़ा से विधायक डॉ. इरफान अंसारी और जरमुंडी से बादल पत्रलेख को फिर से टिकट दिया गया है. महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, बरही से उमाशंकर अकेला, बड़कागांव से अम्बा प्रसाद साहू, हजारीबाग से डॉ. आरसी प्रसाद मेहता, जमुआ से डॉ. मंजू कुमारी, बेरमो से राजेंद्र प्रसाद सिंह, बोकारो से संजय सिंह, धनबाद से मन्नान मल्लिक, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपुर पश्चिमी सिंह बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, कांके से राजीव कुमार, सिमडेगा से भूषण बारा और कोलेबिरा से नमन विल्सन कोंगाड़ी को टिकट दिया गया है.

बरही से उम्मीदवार बनाये गये उमाशंकर अकेला पिछले ही दिनों पार्टी में शामिल हुए है, वहीं विधायक निर्मला देवी की पुत्री अम्बा प्रसाद साहू को पार्टी ने इस बार बड़कागांव से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को फिर से बेरमो से टिकट दिया गया, वहीं पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक धनबाद से चुनाव लड़ेंगे.

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर दिवंगत नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह को पार्टी ने झरिया से उम्मीदवार बनाया है, वहीं जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो अपने परंपरागत सीट बाघमारा से चुनाव लड़ेंगे. हटिया से पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव को टिकट दिया गया है, वहीं कांके से पूर्व डीजीपी राजीव कुमार तथा कोलेबिरा से विधायक नमन कोंगाड़ी विल्सन को फिर से टिकट दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुबह 9 बजे शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Next Post

चुनाव तिथि के पूर्व पर्याप्त मात्रा में कर लें पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था : उपायुक्त

Next Post
चुनाव तिथि के पूर्व पर्याप्त मात्रा में कर लें पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था : उपायुक्त

चुनाव तिथि के पूर्व पर्याप्त मात्रा में कर लें पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था : उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d