BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाखों किसानों के विस्थापन की जिम्मेवार कांग्रेस, आज बहा रही घड़ियाली आंसू: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
केंद्र की बड़ी पहल से बाहर फंसे छात्रों और मजदूरों के वापस लौटने का मार्ग प्रशस्त: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

देश में किसानों की गरीबी की जिम्मेवार है कांग्रेस

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड कांग्रेस के ट्रेक्टर रैली पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर केवल नैटंकी कर रही. प्रकाश ने कहा कि रैली में कोई किसान दूर दूर तक नजर नही आये.

उन्होंने कहा कि देश मे कांग्रेस पार्टी के लंबे शासन काल मे लाखों किसानों का विस्थापन हुआ,लोग जमीन से बेदखल हुए,बेघर हुए. कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिये कि इस संबंध में पार्टी ने क्या किया.

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमो ने किसानों को गरीबी में जीने के लिये विवश किया.पूरे देश मे अपनी कड़ी मेहनत से अनाज के गोदामो को भरने वाला किसान लगातार कर्ज में डूबने,आत्महत्या करने को मजबूर होता गया.

उन्होंने कहा कि किसान को आत्म निर्भर,स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य नहीं किये. प्रकाश ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब,किसान को मजबूत बनाने वाली सरकार चल रही. मोदी सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का संकल्प व्यक्त किया है जिस पर तेजी से योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा.

कृषि कानून बनाकर एक ऐतिहासिक पहल की गई है जिसका देश भर के किसानों ने समर्थन किया है परंतु कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही.

उन्होंने कहा कि कृषि कानून के माध्यम से किसानों को मंडियों की बाध्यता से मुक्त किया गया है.अब किसान अपनी फसल को अपने हिसाब से कही भी बेचने केलिये स्वतंत्र है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी MSP पर भी जनता को गुमराह कर रही जबकि इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हाल ही में मोदी सरकार ने फसलों के MSP में वृद्धि की है.

कृषि कानून के माध्यम से बिचौलिया व्यवस्था को समाप्त किया गया है. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से किसानों को केवल फसलों के अनुबंध  का प्रावधान है उसका जमीन से कुछ भी लेना देना नही फिर भी कांग्रेस कृषि कानून पर किसान को भ्रमित कर रही.

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस बताए कि झारखंड में उन्होंने किसानों के लिये क्या किया. किसानों के 2 लाख के ऋण माफी की घोषणा कब लागू होगी. किसानों केलिये भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि आशीर्वाद योजना को क्यों बंद किया गया,किसानों के धान के बकाये कब मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में किसानों ने यूरिया खाद बीज की कालाबाजारी हुई है उससे किसानों में निराशा व्याप्त है. किसान महंगे दाम पर खाद बीज खरीदने को मजबूर हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकारों के लिए बनना शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड

Next Post

प्रेम जाल में फंसा कर सौतेले भाई ने ही कर दी मुकेश की हत्या, 4 गिरफ्तार

Next Post
प्रेम जाल में फंसा कर सौतेले भाई ने ही कर दी मुकेश की हत्या, 4 गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसा कर सौतेले भाई ने ही कर दी मुकेश की हत्या, 4 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d