BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने कहा, राजधानी के सीवरेज-ड्रेनेज घोटाले की हो CBI जांच 

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in समाचार
कांग्रेस ने कहा, राजधानी के सीवरेज-ड्रेनेज घोटाले की हो CBI जांच 

Congress said, CBI investigation should be done in sewerage-drainage scam of Rajdhani

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी के सीवरेज-ड्रेनेज घोटाले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. रांची नगर निगम की तरफ से 16 अक्तूबर 2019 को 360 करोड़ के सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के कांट्रैक्टर ज्योति बिल्डटेक को टर्मिनेट कर दिया गया. कंपनी को 2016 में दिये गये कार्यादेश के तहत 160 करोड़ रुपये का भुगतान और 56 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि दी गयी थी. प्रदेश कांग्रेस के अनुसार सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया 150 करोड़ का स्कैम है. प्रवक्ता आलोक दुबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना में कानपुर की कंपनी को किस तरह काम दिया गया, यह सबको मालूम है. कंपनी ने चार वर्षों में योजना के तहत मात्र 40 फीसदी ही काम पूरा किया.

रांची शहर में 1960 करोड़ से अधिक की सीवरेज ड्रेनेज योजना को भाजपा की सरकार ने ही मंजूरी दी थी, उस समय नगर विकास मंत्री खुद वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास थे. उनके कार्यकाल में योजना के सलाहकार के चयन की बातें भी काफी उछली थी, जिसकी जांच विधानसभा की एक उप समिति ने की थी.

प्रदेश कांग्रेस के नेताद्वय ने कहा है कि ज्योति बिल्डटेक को नगर निगम प्रशासन, मेयर, उप महापौर और नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने अधिक तवज्जोंं दी. नियमों के विरुद्ध एक ही बार में अग्रिम के रूप में कंपनी को 56 करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया गया. जबकि काम शुरू करने के लिए योजना का पांच प्रतिशत ही बगैर ब्याज के दिया जाना था.

नेताद्वय ने कहा है कि ज्योति बिल्डटेक ने बगैर काम किये ही 160 करोड़ रुपये ले लिये. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की अनुशंसा पर भी जांच की जानी चाहिए कि कैसे ज्योति बिल्डटेक को भुगतान करने की अनुशंसा की गयी. प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पहले चरण में बूटी मोड़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना था. डुमरदगा के मलीन बस्ती के पास जमीन भी ली गयी, पर काम शुरू नहीं किया गया. पहले चरण में रातू रोड रीफ्यूजी कॉलोनी, कृष्णा नगर, देवी मंडप रोड, इंद्रपुरी, लाह कोठी, मधुकम गली में मुहल्लों के बीच जैसे-तैसे सीवर पाइप लाइन बिछाया गया. इसकी भी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए. खुद सत्ता पक्ष के सांसद महेश पोद्दार और अन्य ने कांट्रैक्टर कंपनी के खिलाफ आवाज उठायी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

31 लोगों की अवैध नियुक्ति को लेकर रवि शंकर ने की जांच की मांग

Next Post

झामुमो की बदलाव रैली कल, राजद की रैली 20 को

Next Post
झामुमो की बदलाव रैली कल, राजद की रैली 20 को

झामुमो की बदलाव रैली कल, राजद की रैली 20 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d