BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in समाचार
कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, की जांच कराने की मांग

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का ”खनन घोटाला” हुआ. कांग्रेस ने साथ ही इसकी उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हाल में राज्य विधानसभा में पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि सरकारी लेखा परीक्षक की रिपोर्ट में हरियाणा के खनन एवं भूविज्ञान विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ”अनियमितताओं” के कारण विभाग में कथित रूप से 1,476 करोड़ रुपये के नुकसान होने का पता चला है.

सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ”खनन घोटाला” हुआ और दावा किया कि कैग की रिपोर्ट ने खट्टर सरकार और खनन ठेकेदारों के बीच ”साठ-गांठ” का खुलासा किया है.

उन्होंने कथित घोटाला मामले की उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की.

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ”बड़े पैमाने पर घपला हुआ है और नेताओं, नौकरशाहों एवं खनन माफियाओं की मिलीभगत के कारण सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है.”

इस दौरान सुरजेवाला के साथ हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी सैलजा भी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महागठबंधन के सरकार बनने पर सुधारा जाएगा कई कानून व्यवस्था: आर.सी.मेहता

Next Post

उद्धव ठाकरे ने किया बहुमत हासिल, सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट, भाजपा ने किया सदन का बहिष्कार

Next Post
उद्धव ठाकरे ने किया बहुमत हासिल, सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट, भाजपा ने किया सदन का बहिष्कार

उद्धव ठाकरे ने किया बहुमत हासिल, सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट, भाजपा ने किया सदन का बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d